तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले मेें चोरियों के बढ़ते मामले ने आमजन में भय और पुलिस में चिंता बढ़ा दी है।आएं दिन कही न कही हो रही चोरियों की वारदातें पुलिस के लिये चुनौती बनी हुई है।ताजा मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लाखुसर के वारी सोलर प्लांट का है।जहां सोलर के लिये काम आने वाले सामान चोर चुरा ले गये।मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट में कैलाश जाट निवासी खारी,तहसील लूणकरणसर,हाल सिक्योरिटी गार्ड वारी सोलर प्लांट लाखुसर ने बताया कि 17 मई को अज्ञात चोर प्लांट परिसर से भारी मात्रा में सामान चोरी कर ले गए।रिपोर्ट के अनुसार चोर करीब 17,800 मीटर कॉपर केबल (1.6 एमएम), दो ट्रांसफार्मरों से लगभग 3,700 लीटर तेल, तीन द्वद्व सोलर पीवी मॉड्यूल के 14 नग तथा चार शेड लाइट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।घटना का पता चलने पर प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई,जिस पर छतरगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और चोरी किए गए सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
