तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में एक बार फिर मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है।जिसमें चोर चांदी के छत्र चुरा ले गया। बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में एक मंदिर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब तीन दर्जन चांदी के छत्र चोरी कर ले गए।इसी मंदिर में गत 9 जून को दिन में चोरी की वारदात हुई और बीती रात दुबारा चोरी की वारदात हुई है।मिली जानकारी के अनुसार गांव बिग्गा में पुष्करणा बास के आगे गांव की कांकड़ में स्थित खेजड़ी बालाजी मंदिर में रात चोरों ने ताले तोड़े और मंदिर में घुसकर करीब 2 दर्जन चांदी के छतर चोरी कर लिए। वहीं इसी परिसर में बने दूसरे बालाजी थान में करीब 10 दिन पहले 9 जून को भी ताले तोड़े गए और करीब 16 चांदी के छतर चोरी कर अज्ञात चोर ले गए।पुजारी सुगनदास स्वामी ने प्रशासक जसवीर सारण सहित मौजिज लोगों को सूचना दी।सक्रिय सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज निकाले।जिसमें 9 जून को दिन में हुई चोरी में चेहरे पर नकाब बांधकर आए चोर ने ताला तोड़ा व चोरी की वारदात को अंजाम दिया।जसवीर सारण ने पुलिस को सूचना दी और एएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ सुबह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुजारी सहित ग्रामीण थाने पहुंचकर चोरी की परिवाद देकर मामला दर्ज करवाएंगे।विदित रहें क्षेत्र में चोरी की वारदातों में पीडि़त लगातार चोरी हुआ माल बरामद करवाने की मांग करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहें है।