तहलका न्यूज,बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा लागू नए नियम एनईएफएनएस को हटाने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है।इसको लेकर छात्र संगठन लामबंद होने लगे है।जहां सतारूढ़ सरकार का अग्रिम छात्र संगठन एबीवीपी पहले ही इसका विरोध कर चुका है।वहीं अब कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से भी सोमवार को इसका विरोध दर्ज करवाते हुए परिसर में धरना लगाया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।छात्र नेता अभिमन्यु जाखड़ और रामनिवास तरड़ के नेतृत्व में किये गये इस प्रदर्शन में छात्र विरोधी नियम (नोट इलिजिबल फॉर नेकएस्ट सेशन) को हटाने को लेकर विवि प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।छात्र नेताओं ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर कोई हल नहीं हुआ तो आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा विवि की ओर से लागू किये गये नये नियम के विरुद्ध एबीवीपी बीकानेर महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा।जिसमें एबीवीपी छात्र नेता राकेश गोदारा ने कहा कि इस नियम के लागू होने पूरे संभाग के विद्यार्थी वर्ग में आक्रोश है नियम के अनुसार पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थी आगामी कोई भी एक बैक लगने पर आगे एग्जाम में नहीं दे पा रहे हैं।इस वजह से संभाग के लाखों विद्यार्थी के आगामी शैक्षणिक सत्र में एक वर्ष का नुकसान किया जा रहा है।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए यह नियम बड़ा ही चिंताजनक है।इस नियम को तत्काल प्रभाव से हटाकर संभाग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करें।गोदारा ने कहा कि इस 5 दिन के अंदर इस नियम को नहीं बदला गया तो विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ता बड़ा उग्र आंदोलन करेंग।ज्ञापन देने के लिए एबीवीपी के जिला संयोजक करण झारीवाल,महानगर सहमंत्री भागीरथ गोदारा,योगेंद्र सिंह,विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हरीश सारण मौजूद रहे।