तहलका न्यूज,बीकानेर।कलयुग में रिश्तों का स्तर कितना गिरता जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण जिले के खाजूवाला क्षेत्र में देखने को मिला है।जहां चक 17 बीडी में दामाद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में 22 लाख की चोरी कर ली।बताया जा रहा है कि ससुर ने खेत बेचा था इसके आए रुपयों की भनक उसे लग गई।अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेस करने का प्लान बनाया और घर में रखे कैश चुरा लिए।ससुर को दामाद के चोरी करने का पता चला तो उसके और 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करवा दी।पुलिस ने आरोपी दामाद से 13 लाख 35 हजार रुपए बरामद किए हैं।वहीं 9 लाख रुपए को लेकर पूछताछ जारी है।खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया- 17 जून को चक 17 बीडी निवासी गिरधारीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके घर में 22 लाख रुपए की चोरी हो गई है।उसे दामाद और उसके 2 दोस्तों पर शक है।रिपोर्ट में बताया कि पिछले दिनों गिरधारी ने अपना खेत बेच दिया था,जिसके रुपए कैश मिले थे।ये रुपए उसने घर में ही अलमारी में रखे हुए थे।गिरधारी ने रिपोर्ट में आरोप गया था कि खेत बेच कर आए रुपयों की भनक दामाद सोहनलाल नायक को लग गई थी।उसने अपने दोस्त बूटा सिंह और दुलीचंद नायक को इसकी जानकारी दी। दोनों दोस्तों ने मिलकर दामाद को बिजनेस करने के सपने दिखाए। दामाद के साथ घुसकर 22 लाख रुपए चोरी कर लिए।पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरधारी का दामाद मूल रूप से गंगानगर का रहने वाला है।इन दिनों पास के ही एक खेत में काम करता है। नशा करने के आदी दामाद सोहनलाल को लालच आ गया और उसने रुपए चोरी कर लिए।ससुर को अगले ही दिन ही पता चल गया था कि दामाद ने ही चोरी की है।पूछताछ और अनुसंधान के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की राशि में से 13.35 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शेष राशि और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।ये भी पता लगाया जा रहा है कि शेष करीब नौ लाख रुपए कहां खर्च किए गए हैं या फिर कहां रखे गए हैं।
