तहलका न्यूज,बीकानेर।संभाग में बदलते मानसून और संभावित अतिवृष्टि,बाढ़ को देखते हुए एसडीआरएफ की आपदा राहत व बचाव कार्य के लिये 6 टीमों का गठन किया गया है।जिनको इन जिलों में तैनात किया है।कमांडेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार बीकानेर संभाग के चारों जिलों में 04 टीमें मानसून सत्र के दौरान संभावित अतिवृष्टि,बाढ़ को मध्य नजर रखते हुए जिला श्री गंगानगर,चूरू,हनुमानगढ़ एवं बीकानेर में एक-एक टीम नियोजित की गई है। वहीं 02 टीम बीकानेर मुख्यालय पर रिजर्व रखी गई है सभी टीमों को आपदा राहत रेस्क्यू उपकरणों सहित 25 जून तक संबंधित जिला कलक्टर को रिपोर्ट करनी हैं।टीमों को रवाना करने से पूर्व राकेश कुमार कंपनी कमांडर द्वारा सभी टीमों को डिब्रिफ किया गया एवं संभावित आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।