तहलका न्यूज,बीकानेर।स्वर्णकार वेलफेयर एसोसियेशन बीकानेर इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष राजाराम सोनी के सम्मान समारोह में संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सोनी मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मीनारामणजी सोनी व प्रकाश चन्द सोनी रहे।महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनी भी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कुलदीप सोनी ने समाज को संगठित करने पर बल बल’ दिया।सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं का समाज को लाभ लेना चाहिए। समाज में शिक्षा,रोजगार एवं महिला सशक्तिकरणअपनाए जाने पर विचार व्यक्त किये।पवन कुमार सोनी को उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सोनी को महामंत्री पद पर नियुक्त किया। उपरोक्त सभी जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी परमेश्वर सोनी द्वारा दी गयी।
