तहलका न्यूज,बीकानेर।सेवा कार्य का पर्याय बन चुकी महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का दो दिवसीय बीकानेर संभाग स्तरीय अधिवेशन और कार्यशाला का आयोजन 18 जुलाई से भीनासर स्थित ओसवाल पंचायत समिति भवन में प्रस्तावित है।संभाग अध्यक्ष वीर टोडरमल चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन,महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन, अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 5 के वीर राजेन्द्र सिंह राठौड़,क्षेत्रीय सचिव वीर संतोष कुमार बांठिया,अंतरराष्ट्रीय निदेशक वीर रविन्द्र जैन (पर्यावरण) व अंतरराष्ट्रीय निदेशक वीर अनिल कुमार बांठिया (प्रेस एवं मीडिया) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।संभाग अध्यक्ष वीर टोडरमल चौपड़ा ने दो दिवसीय संभागीय अधिवेशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बार नवाचार करते हुए यह अधिवेशन दो दिवस का रखने का निर्णय लिया है।जिसका उद्देश्य महावीर इंटरनेशनल बीकानेर संभाग के अंतर्गत आने वाली 17 केन्द्रो की कार्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के कार्यों में उनका तालमेल बिठाना है।साथ ही कार्यशालाओं के होने से कार्यशैली में भी नवाचार लाया जाएगा।इस हेतु महावीर इंटरनेशनल बीकानेर संभाग के सभी केन्द्रो के 250 वीर वीरा भाग लेगे|इसके अलावा अधिवेशन में अन्य संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।इनमें प्रमुख रूप से जीतो इंटरनेशनल, रोटरी क्लब,लॉयन्स क्लब,जिला उद्योग संघ सहित उन संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है, जो समाज के साथ युवाओं के उत्थान और स्वास्थ्य सेवा को लेकर लंबे समय से कार्य करते हुए अपना योगदान दे रही है।उक्त संस्थाओं को आमंत्रित करने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए वीर टोडरमल चौपड़ा ने बताया कि इन संस्थाओं के माध्यम से सेवाकार्यों को समझने का और इनके साथ सहयोग बनाते हुए और बेहतर ढंग से सेवा कार्य करना है।कार्यक्रम संयोजक वीर चन्द्र कुमार राखेचा ने बताया कि अधिवेशन में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग जिनमें महिला एवं बाल विकास विभाग,महिला बाल कल्याण विभाग,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और युवा उद्यमित्ता एवं विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर साझा प्रयास से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रास रूट तक ले जाने का कार्य भी किया जाएगा।अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे।जिनमें अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ अपना उद्बोधन देकर अपने विचारों से अवगत कराएंगे।
‎श्रेष्ठ केन्द्र होंगे सम्मानित
‎वीर टोडरमल चौपड़ा ने बताया कि अधिवेशन में केन्द्र द्वारा किए गए वर्ष भर के सेवाकार्यों के लिए श्रेष्ठ केन्द्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।