तहलका न्यूज,बीकानेर।महाजन थाने में एक अमृतधारी सिख के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने तथा उसके कक्कारों की बेअदबी करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने पर महाजन,अर्जुनसर और हनुमानगढ़ का सिख समुदाय ने महाजन जाने का घेराव और नेशनल हाइवे 62 जाम करने की चेतावनी दी है।इस घटना के विरोध में 17 जुलाई को सिख समुदाय ने संगत बुलाई है जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।घटना को लेकर सिख संगतों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग थाना महाजन में लगे कैमरों में कैद हुई हैं।संगतों की मांग है कि कैमरों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।राजेश भाकर तथा भादर राम नामक दो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज किया और सिखों के धार्मिक चिह्न,दाड़ी पकड़ी और पगड़ी को खोला और कृपाण की बेअदबी की है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अर्जुनसर एवं जत्थेदार संत बाबा बलकार सिंह हनुमानगढ़ वालों की ओर से सिख संगतों से अपील है गई कि वे एकजुट होकर प्रशासन के इस नफरती व्यवहार के खिलाफ गुरुद्वारा साहिब में 17 जुलाई को इकट्ठे होकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाए।कमेटी द्वारा बताया गया कि 29 जून को इस पूरे मामले की जानकारी बीकानेर एसपी को दी गई थी।उस समय उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से सिख संगतों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।सिख प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो को थाना महाजन के सामने प्रदर्शन और नेशनल हाइवे 62 को जाम करेंगे।विदित रहे कि सिख समुदाय ने इस पूरे मामले के बारे में महाजन थाने के एसएचओ भजनलाल को 23 जून को,बीकानेर एसपी को 29 जून,बीकानेर आईजी को 2 जुलाई और जयपुर डीजी को 6 जुलाई को जानकारी देने के बाद भी अब तक दोनों पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
