तहलका न्यूज,बीकानेर।आमजन के गले की प्यास को तर करने वाले जलदाय विभाग के अभियंताओं की लापरवाही मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र के लोगों के लिये कही जान पर भारी न पड़ जाएं।उसका बड़ा कारण मुरलीधर व्यास कॉलोनी सी सेक्टर परशुराम पार्क में जलदाय विभाग के लीकेज पानी का जमाव है।जिसके कारण यहां आने वाले लोगों को न केवल चलने फिरने में परेशानी हो रही है,बल्कि करंट का खतरा भी बना हुआ है।जब सजग नागरिकों ने इसको लेकर अभियंता से बात की तो उन्होंने तो यहां लगे विद्युत पोल को ही हटाने की सलाह दे डाली।बताया जा रहा है कि जनसहयोग से पार्क का सौन्दर्यकरण किया गया है और विधायक कोटे से पार्क की चारदीवारी बनाई गई है।किन्तु पार्क के पास ही बनी जलदाय विभाग की टंकी और यहां बने नलकूप से रिसाव होता पानी इस पार्क में जमा हो जाता है।क्षेत्र के निवासी राजेश पुरोहित ने बताया कि पार्क के पास ही जलदाय विभाग की टंकी का क्षेत्र है।यहां काम चल रहा है। जिसका पानी चारदीवारी से रिसाव कर पार्क में आता है।अनेक बार संबंधित अभियंता हंसराज को भी क्षेत्र के लोग कह चुके है कि पानी के रिसाव के कारण पार्क में बने विद्युत पोल के ईदगिर्द जल ठहराव हो रहा है।जो कभी किसी हादसे को निमंत्रण दे सकता है।किन्तु अभियंता हंसराज ने विद्युत पोल को ही हटाने का सही समाधान बताया।जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।क्षेत्र के संदीप,महेन्द्र सिंह,अशोक व हनुमान का कहना है कि एक ओर तो सरकार अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिये व्यायाम करने और रोजाना घूमने का संदेश देती है।वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के जलदाय विभाग की लापरवाही से आमजन को हो रही परेशानी और मंडराते खतरे के प्रति सजगता नहीं दिखा रहा है।इन लोगों ने बताया कि इस पार्क में अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाते हुए बुजुर्ग,बच्चे और युवा महिलाएं आती है।जो पार्क में जमा पानी से कई बार फिसल चुके है।इतना ही नहीं विद्युत पोल के पास जमा पानी के कारण करंट का खतरा भी लगातार बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मानसून में यह ओर चिंता का विषय बन जा एगा।

आखिर अनदेखी क्यों कर रहे है विभाग के अभियंता
मजे की बात तो यह है कि आमतौर पर अधिकारी शिकायत नहीं आने की बात पर समस्या के समाधान पर प्रश्न चिन्ह लगा देते है।लेकिन यहां तो क्षेत्रवासियों की ओर से अभियंताओं को बार बार आग्रह करने पर भी विभाग की ओर से अनदेखी की जा रही है।जिसके चलते यह विभागीय लापरवाही की पराकाष्ठा की श्रेणी में आता है।बीकानेर तहलका न्यूज को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अगर हमारी इस जायज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सोमवार को जिला कलक्टर व विभाग के अधिशाषी अभियंता से मुलाकात करेंगे।