तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के दो अलग अलग थाना इलाकों में दो जनों ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।जानकारी मिली है कि गंशाहर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी में ये मामले सामने आएं है।बताया जा रहा है कि गंगाशहर थाना इलाके में भीनासर निवासी लक्ष्मण राम मेघवाल ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर हैड कानि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया।जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।वहीं जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी।जानकारी मिली है कि उदासर में अम्बेडकर भवन के पीछे रहने वाले 36 वर्षीय पुखराज ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया।सूचना पर थाना पुलिस के मुकेश व प्रेम मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार व असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर,राजकुमार खडग़ावत,सोएब,मो जुनैद,अब्दुल सत्तार,इमरान ने शव को उतारकर पीबीएम पहुंचाया।इस दौरान एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।लगातार आत्महत्या के बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है।फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने कारण स्पष्ट नहीं हो पाएं है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।