तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में लगातार बढ़ती चोरियों ने आमजन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।चोर अब मंदिरों को भी नहीं बक्श रहे है।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में महादेव मंदिर मेंं चोरों ने सैंधमारी की है।जानकारी मिली है कि वल्लभ गार्डन स्थित डी एक 24 में बने श्री सिद्धेश्वर मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में चोरों ने 14 जुलाई को दिन दहाड़े चारी की।अज्ञात व्यक्ति-व्यक्तियों द्वारा मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मंदिर से एक दान पेटी,घंटा,पूजा सामग्री तथा मंदिर के बर्तन चोरी कर लिए गए।इसको लेकर उमाशंकर उपाध्याय ने 15 जुलाई को ही थाने में परिवाद दे दिया था।जिसमें उन्होंने बताया है कि चप्पल पहनकर शिवलिंग के पास प्रवेश किया तथा शिवलिंग को अपवित्र कर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई।यह कृत्य न केवल चोरी का अपराध है,बल्कि धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला गंभीर कृत्य भी है।सूत्रों से पता चला है कि इस चोरी को लेकर परिवाद देने के एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है।जबकि पुलिस के पास चोरी को लेकर सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध है।