तहलका न्यूज,बीकानेर।लंबे समय बाद आखिरकार कांग्रेस ने निकाय चुनाव से पहले शहर में अपनी टीम का गठन कर लिया है।अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि संगठन महासचिव रमजान अली को बनाया गया है।जबकि कोषाध्यक्ष मनीष पुरोहित होंगे।इसके अलावा हजारी देवड़ा,अरविन्द मिढ्ढा,दिलीप बांठिया,अमरीक सिंह,मो फारूक को उपाध्यक्ष,सुभाष स्वामी,गुरूबालक ओझा,सुशील सुथार,सुरेन्द्र डोटासरा,मनोज चौधरी,योगेश गहलोत,सुनीता गौड को महासचिव,मुजीब,पूनमचंद नायक,जयदीप सिंह जावा,अहमद अली,रामनाथ आचार्य,संयज दयाल पुरोहित,अभिजीत चौधरी,जयकिशन पुरोहित,मनीष खान,ताहिर हसन,नंदलाल गहलोत,खेमचंद तेजी,शकील अहमद,सुरेन्द्र सिंह राठौड को सचिव,अभिषेक सिंह सोशल मीडिया प्रभारी तथा भीखाराम मेघवाल प्रवक्ता होंगे।

नाराजगी बढऩे की संभावना
लंबे अन्तराल के बाद बनी शहर की नई कार्यकारिणी से कांग्रेस में कलह बढ़ सकती है।ऐसा माना जा रहा है कि इसमें पूर्व मंत्री कल्ला के समर्थकों को ज्यादा तरजीह नहीं दी गई है।ना ही पूर्व जिलाध्यक्षों के समर्थकों को।वहीं कई ऐसे युवा भी है,जिनको पद मिलना चाहिए था।वे भी इस कार्यकारिणी में जगह बनाने मेंं कामयाब नहीं हो सके है।हालात यह है कि मीडिया प्रभारी सहित कई अनेक पदाधिकारी तो ऐसे हैजो पार्टी के लिये ज्यादा फायदेमंद नजर नहीं आ रहे है।कुछ नेता तो ऐसे है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बैक डोर से समर्थन किया था।मंजर यह है कि कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए लंबे समय से पार्टी से दूरी बनाने वाले भी इस टीम का हिस्सा बने है।जबकि वर्तमान कांग्रेस के लिये भागदौड करने वाले नई टीम में जगह पाने में कामयाब नहीं हो सके।