तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के महाजन थानान्तर्गत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार महाजन-सरदारशहर संपर्क सड़क किनारे करनाणा ताल स्थित खेत में किसान शरीफ खान का 19 वर्षीय पुत्र इरफान ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था।सिंचाई पूरी होने के बाद वह स्टार्टर बंद करने पहुंचा। इसी दौरान स्टार्टर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला महाजन थाना क्षेत्र का है।हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।मृतक के पिता शरीफ खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।