तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में आत्महत्या के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा अब चिंता का सबब बनता जा रहा है।आएं दिन किसी न किसी थाना इलाके में आत्महत्या का एक मामला सामने आ रहा है।जिससे आत्महत्या पर रोक के अभियानों को भी धक्का लग रहा है।जिले के दो थाना इलाकों में युवकों ने आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।शहर के नयाशहर थाना इलाके में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई तो गजनेर थानान्तर्गत 35 वर्षीय युवक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन को समाप्त कर लिया।बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगियों के चौक में रहने वाले गणेश भादाणी के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा भादाणी अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है।हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।कृष्णा के इस खौफनाक कदम से घर परिवार में कोहराम मच गया है।
पेड़ पर लटका मिला युवक
गजनेर थाना क्षेत्र के मोटासर गांव की रोही स्थित अमरासर तालाब के पास सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।मृतक की पहचान मोटासर निवासी 35 वर्षीय पप्पूराम भाट के रूप में हुई है।मृतक के भाई किशन ने पुलिस को दी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपने भाई को तलाश करते हुए अमरासर तालाब की ओर गया था। इसी दौरान तालाब की रोही में एक पेड़ पर पप्पूराम का शव लटका हुआ दिखाई दिया।शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।भाई ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई।पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
