प्राचीन शनि मंदिर में 12 अगस्त को शनि जयंती का भव्य आयोजन, आकर्षक सजावट से सजा मंदिर
तहलका न्यूज,बीकानेर।हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को लेडी एल्गिन स्कूल,सिटी कोतवाली के पास स्थित शनि महाराज के प्राचीन मंदिर में शनि जयंती का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।शनि जयंती के अवसर पर मंदिर में शनि महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।श्रद्धालु शनि महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।हरियाली अमावस्या और शनि जयंती के संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के साथ आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
शनि महाराज के प्राचीन मंदिर में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शनि महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेने का आह्वान किया है।
