तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले और रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया कि पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं,लगातार हो रही प्रसूताओं की मौत और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आगामी 17 अगस्त सोमवार प्रात: 11 बजे को दस हज़ार लोगों के साथ बीकानेर जिला कचहरी का घेराव किया जाएगा।रामनिवास कूकणा ने कहा कि पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हम गत ढाई महीनों से हम पीबीएम के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रयास कर रहें।लेकिन अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है जिसके कारण मरीजों की समय पर जांचें नहीं हो पा रही,दवाईयों की उपलब्धता नहीं है,प्रसूताओं की लगातार मौतें हो रही है तथा ड्यूटी के समय डॉक्टर अपने घर पर मरीज देखते हैं जिसके कारण मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा है क्योकि अस्पताल प्रशासन पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है,अस्पताल प्रशासन प्रसूताओं की मौत के आंकड़े भी छिपा रहा।वो भी हम सार्वजनिक करने का काम करेंगे।इसलिए पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हमने निर्णय लिया है कि दस हज़ार की संख्या में एकत्रित होकर बीकानेर जिला कचहरी का घेराव करेंगे और राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन से मांग करेंगे की व्याप्त अव्यवस्थाओं का तत्काल समाधान किया जाए जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील करी कि इन अव्यवस्थाओं के विरुद्ध होने वाले बीकानेर जिला कचहरी घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।