नई दिल्ली|सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए ऋषिराज थानवी को World Cultural and Educational Organisation की ओर से “Doctorate in Social Work” (Honoris Causa) की मानद उपाधि प्रदान की गई है।संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार यह सम्मान 17 अगस्त को प्रदान किया गया।प्रमाण-पत्र में थानवी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने का उल्लेख है।यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों,जनकल्याण की भावना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर ऋषिराज थानवी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सामाजिक सेवा,शिक्षा,संस्कृति और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।इस उपलब्धि पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों,शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने थानवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
