vidhya

तहलका न्यूज,बीकानेर। विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल,रामपुरा ,लालगढ़,बीकानेर के बच्चो ने कक्षा 12 कला वर्ग में शानदार परिणाम देकर पूरे लालगढ़ क्षेत्र में पहली मेरिट दी है। स्कूली की प्रिंयका कंवर ने 92.20,अमन विश्नोई ने 87.40,अंजली शाह ने 84.20,चंचल कंवर ने 76.80,वीरेन्द्र सियाग ने 74.40,करण स्वामी ने 72.60,अर्जुन स्वामी ने 70.20 तथा अंजू ने 69.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। बच्चों ने इसका सारा श्रेय अपने प्रिंसिपल सर रतनवीर यादव और अपने अध्यापकों और अपने माता पिता को दिया है।।बच्चों ने बताया कि रोज की क्लासेज के साथ साथ उनको सायंकालीन क्लासेज में भी एक्स्ट्रा समय दिया जाता था और साथ में सेल्फ स्टडी पर भी जोर दिलवाया गया। जिसका परिणाम आपके सामने है।शाला पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम,खेलकूद पर भी ध्यान रखती है और बच्चों के लिये समय समय अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी करवाती है।