hamla

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल युवक को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि देर शाम पीलीबंगा निवासी 25 वर्षीय हुकुम सिंह पर सूरतगढ़ निवासी मोंटी व उसके साथी ने चाकू से पीठ पर वार कर दिया। जिससे हुकुम सिंह लहुलूहान हो गया। इस दौरान घायल हुकुम सिंह ने दोनों का पीछा करने का प्रयास किया। किन्तु वे भाग छूटे। घायल युवक को असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन,रमजान व रामा भाई ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक रेल में खुदरा सामान बेचने का काम करता है। युवक के हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।