chori

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना एरिया में तीन लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। यहां तिरुपति अपार्टमेंट के पास स्थित एक दुकान से चोरी हुई है। दुकान मालिक ने मुक्ता प्रसाद नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अंत्योदय नगर में रहने वाले जुगल किशोर राठी ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि अज्ञात लोगों ने तिरुपति अपार्टमेंट के पास स्थित उसकी दुकान के ताले तोड़ दिए। दुकान में करीब तीन लाख रुपए की चोरी की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दुकान के सामने मुख्य मार्ग पर भी कुछ दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज लेने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की गई है।