WhatsApp Image 2023-07-19 at 06.59.26

तहलका न्यूज,बीकानेर। जोधपुर विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार प्रदर्शन कर छात्रा को न्याय दिलाने तथा इस प्रकरण को लेकर भाजयुमो की ओर से अजमेर में किये गये प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर की गई लाठीचार्ज से आक्रोशित होकर एबीवीपी की महानगर इकाई द्वारा आज फिर प्रदर्शन किया गया। इकाई प्रमुख मोहित जाजड़ा की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एबीवीपी को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा की ओर से उस बयान पर भी माफी मांगने की बात कही। जिसमें उन्होंने एबीवीपी की टिकट मांगने पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म पर केन्द्रीय मंत्री क्यों चुप है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार संगठन को बदलाम करना ओछी मानसिकता का परिचायक है। जब तक संगीता बेनीवाल इसको लेकर अपना बयान वापिस नहीं लेगी तथा लाठीचार्ज करने वाले दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेगी तब तक एबीवीपी इसी तरह आन्दोलन करती रहेगी।