putla

तहलका न्यूज,बीकानेर। मणिपुर में हुई घटनाओं को लेकर गुरुवार को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के बी ब्लॉक के उपाध्यक्ष किशनलाल ओझा के नेतृत्व में गोकुल सर्किल पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान ओझा ने कहा कि भारत के इतिहास में रावण व कंस के राज्य में भी महिलाओं के साथ ऐसा जघन्य अत्याचार नहीं हुआ था। ऐसा अत्याचार भारतीय जनता पार्टी के राज में हो रहा है। फिर भी भारत के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को जूं तक नहीं रेंग रही। देश की जनता ऐसी घटनाओं को बर्दास्त नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में नवरतन व्यास, श्री लाल व्यास,उमा सुथार,अशोक छंगाणी, दुर्गादास छंगाणी, मुकेश आचार्य, भगवानदास, रमेश चुरा,भरत पुरोहित,बीकानेर मजदूर संघ के आशाराम,जेठाराम, रामकरण,करणीदान आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।