08_01_2022-electricity_problems_22365032_204757551

तहलका न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के लिए शहर में शनिवार को दो अलग अलग समय में कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेसीईएल से मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा, एम.एन कॉलेज, गज केसरी होटल, सागर गांव, तनवरी मालावत कॉलेज का क्षेत्र आदि इलाकों में सुबह 6रू30 से 8रू30 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं करमीसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगेची, मुरलीधर व्यास सेक्टर बी,सी,डी,एफ,भानी की बाड़ी,भूतनाथ मंदिर के पास,चुंगी चौकी,सुथारों की श्मसान भूमि के पास,करमीसर रोड,मुरलीधर व्यास मौसम विभाग के पास, मेघवालो के श्मशान, साहित्य अकादमी के पास,गजनेर रोड,मुरलीधर व्यास सेक्टर 2 व 3,आश्रम के पास, श्रीराम नगर,कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे,नाल रोड,सहारण पेट्रोल पंप,टाटा मोटर्स का क्षेत्र आदि इलकों में शाम 4रू00 से 5रू00 तक बिजली गुल रहेगी।