crime

तहलका न्यज,बीकानेर। शहर दो अलग अलग थाना इलाकों में दो शव मिलने से खलबली मच गई है। एक शव बीछवाल थाना इलाके में तो दूसरा गंगाशहर थाना क्षेत्र में मिला है। जानकारी मिली है कि बजरंग धोरे के पास पुलिस को एक शव होने की इतला मिली। सूचना के बाद दोनों स्थानों पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों हाजी जाकिर,शोएब,राजकुमार खड़गावत,ताहिर हुसैन,अब्दुल सतार,मोहम्मद अकरम,रमजान अली,मो जुनैद आदि मौके पर पहुंचे और शव को एम्बूलेंस के माध्यम से पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह व्यक्ति कौन था। वहीं गंगाशहर थाना इलाके में उदयरामसर के पास रेल पटरियों के पास भी एक युवक का शव मिला है। इस व्यक्ति का हाथ कटा हुआ है। इस शव के हालात को देखकर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है यह हत्या है या हादसा। गौरतलब रहे कि बीते 24 घंटों में गंगाशहर थाना इलाके से दूसरा और कुल तीन अज्ञात शव मिल चुके है। जिनकी अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई है। इतना ही नहीं शहर में इससे पहले भी अनेक शव मिले है,जिनसे से कई शवों की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है।