fight-685x470

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लक्ष्मण नायक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी व सरियों से हमला बोल दिया। हमले में उसको चोटें आई है। इस आशय की रिपोर्ट कादरी कॉलोनी, नायकों का मोहल्ला गंगाशहर निवासी बीरबल नायक पुत्र अनोपाराम ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल को उसका बड़ा भाई लक्ष्मण नायक जा रहा था। आरोप है कि कादरी कॉलोनी स्थित शराब ठेके के सामने बैठें आठ-दस अज्ञात बदमाशों ने उस पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया। जिससे उनको चोटें आई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।