तहलका न्यूज,बीकानेर।माहेश्वरी समाज द्वारा अपना उत्पत्ति एवं प्राक्टय दिवस महेश नवमी महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण मनाया।श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के मंत्री सुशील करनाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा एक दिवसीय आयोजित महेश नवमी पर्व पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 10ः30 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के अनुसार सर्वप्रथम मोहता मरूनायक चौक स्थित मण्डल के कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना कर भगवान महेश से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया गया। तत्पश्चात् प्रातः 9ः30 बजे मरूनायक मंदिर में कलम-दवात एवं तराजू का पूजन किया।इसके पश्चात् बिन्नाणी बगेची में शिव-परिवार की विधिवत् पूजा-अर्चना की गई,वहीं भगवान शिवजी का अभिषेक किया गया।उपमंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि सायं 5ः15 बजे डागा चौक स्थित महेश भवन से सचेतन झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो डागा चौक,बिन्नाणी चौक,तेलीवाड़ा चौक,मोहता चौक,मूंधड़ा चौक,दम्माणी चौक,गोपीनाथ भवन,बी.के.स्कूल,बिन्नानी निवास,जस्सूसर गेट,श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए लक्ष्मी हेरिटेज पहुंची।शोभायात्रा में आगे ही आगे डी.जे.की धुन पर जहां एक ओर भगवान शिव के भजनों की धुन बज रही थी वहीं उसके पीछे प्रशासनिक जैल बैण्ड की टीम के सदस्यों द्वारा मधुरमय राजस्थानी गीतों की स्वर लेहरिया बिखेर रही थी। बीकानेर माहेश्वरी युवा संगठन के कार्यकारिणी सदस्य शेखर पेड़िवाल व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा रचित भगवान महेश के भजनों की धुन का भी लोगों ने बहुत आनंद लिया।मण्डल के सदस्य बसंत चांडक व मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी के अनुसार भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पर माहेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं जहां एक ओर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया,वहीं शीतल पानी,शर्बत,शिकंजी,ठण्डी लस्सी एवं छाछ,आईसक्रीम एवं ड्राई फ्रुट्स आदि से शोभायात्रा में शामिल लोगों की मनुहार की गई।माहेश्वरी महासभा शहर इकाई द्वारा अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल सभी उपस्थित सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया गया।शोभायात्रा का नेतृत्व मण्डल के वरिष्ठ सदस्य नारायण डागा के निर्देशन में किया गया।लक्ष्मी हेरिटेज पहुंचने पर सायं 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी द्वारा उपस्थित सदस्यों का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज चांदनी लाहोटी राठी द्वरा भगवान महेश की वंदना से किया गया।तत्पश्चात् दिल्ली से आयी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी गई,जिसका वहां उपस्थित समाज बन्धुओं में बहुत आनंद प्राप्त किया।इस अवसर पर डा.रामनारायण बजाज ‘हरिकिशन नारायण मून्घड़ा ‘देवकिशन चांडकÎ देव श्री’साइबर सेल उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शालीनी बजाज,डा.अभिषेक शर्मा,सुशील थिराणी एंव योगेश लड्ढा आदि का उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफलतम संचालन मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने किया।अन्त में मण्डल मंत्री सुशील करनाणी ने आभार व्यक्त करते हुए महेश नवमी महोत्सव की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों सत्यनारायण राठी,किशन चांडक,शिव प्रसाद राठी,रामकिशन राठी, यश कोठारी,आयुष लखाणी,नितेश लखोटिया,सुरेन्द्र तोषनीवाल,विजय कुमार मूंधड़ा,विमल दम्माणी,पवन कुमार राठी,नारायण डागा मुन्ना चाण्डकआदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।
