859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाका स्थित एक होटल में युवक ने आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिविक होटल में सर्वोदय बस्ती निवासी 47 वर्षीय अजय कुमार जाट ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण सामने नहीं आएं है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।