859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर 264 आरडी के पास शुक्रवार रात करीब दस बजे कपूरीसर का रहने वाला रामनिवास (35)पुत्र ईश्वर राम पुनिया बाइक पर लूणकरणसर की ओर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को तुरंत उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।