859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में करंट की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि बंगलानगर में रहने वाला कमल किशोर मारू अपने घर में बिजली की मोटर का तार लगा रहा था कि अचानक करंट लगा। जिसे अचेत अवस्था में परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों के रो रोकर बुरे हाल है।