तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के कोलायत थाना इलाके में दिन दहाड़े गाड़ी चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि आरोपी 10 से अधिक थाना इलाका में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। थानाधिकारी ने सहायक उपनिरीक्षक रोहिताश भारी व लखपत सिंह के नेतृत्व में दो अलग अलग टीमों का गठन किया। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी उपयोग करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 18 वर्षीय खींदासर निवासी रविन्द्र विश्नोई को पकड़ा। आरोपी पहले चोरी स्थल की रैकी करता व मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता। उसे मंहगे कपड़े व जूते पहनने व गाडिय़ां चलाने का शौक है। जिसे पूरा करने के लिये चोरी किया करता है।

इन वारदातों को आरोपी ने दिया अंजाम
पकड़े गये आरोपी रविन्द्र ने गजेवाला जम्भेश्वर मंदिर में चोरी,गजेवाला में दुकान से ताला तोड़कर गल्ले से रूपये चोरी,रणजीतपुरा में ढाबा व अन्य दुकान में गल्ला तोड़कर रूपये चोरी,खींदासर व रणजीतपुरा में मोटरसाइकिल चोरी,खींदासर में कपड़े की दुकान में चोरी,खींदासर में मोबाइल की दुकान में चोरी,खींदासर में ही टायर पंचर की दुकान व सोने की दुकान में चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। मुल्जिम को अनुसंधान व बरामदगी के उपरान्त न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस टीम को मिली सफलता
आरोपी को पकडऩे वाली टीम में थानाधिकारी जसवीर,सहायक उपनिरीक्षक रोहिताश भारी,लखपत सिंह,कानि बस्तीराम,दीपेन्द्र कुमार,अनिल,डीआर राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।