तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब शहर कांग्रेस में भी मंडलों की नियुक्ति शुरू हो गई है। जिसके चलते 22 मंडलों में से 19 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,प्रभारी जगदीश जांगिड़ व शिमला नायक के निर्देश पर बीकानेर पूर्व व पश्चिम के 11-11 मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। जिसमें बीकानेर पूर्व फड़बाजार में अंजुम अली,गांधी कॉलोनी मंडल अविनाश राठौड़,,पवनपुरी मंडल का शंकर सिंह कुशवाहा,रामपुरा मंडल का विजयपाल गोदारा,तिलकनगर मंडल का शेखर बारासा,तीर्थ स्तंभ मंडल का प्रदीप जाड़ीवाल,व्यास कॉलोनी मंडल का गोपीराम विश्नोई,बान्द्राबास मंडल का जाकिर हुसैन,गंगाशहर मंडल का निर्मल विश्नोई,सुभाषपुरा मंडल का अब्दुल रहमान लोदरा को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसी तरह बीकानेर पश्चिम विधानसभा में इस्माइल खिलजी को कोटगेट मंडल,एडवोकेट कमल कुमार स्वामी को जस्सूसर गेट मंडल,शिवकांत व्यास उर्फ नी महाराज को नत्थूसर गेट मंडल,लक्ष्मण व्यास को पुराना शहर मंडल,मोहम्मद अली सुलेमानी को कोतवाली मंडल,मुकेश जोशी को बंगला नगर मंडल,अशोक सेन को शीतला गेट मंडल,बलराम नायक को गोगागेट मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।