859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।। शहर के नयाशहर थाने मेें वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। जानकारी मिली है कि अन्त्योदय नगर इलाके से दिन दहाड़े फिर से एक मोटरसाइकिल घर के आगे से चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि जाट धर्मशाला के पीछे से बल्लू मेरासी के घर के आगे से एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। जिसका परिवाद भी नयाशहर थाने में दिया गया है। गौरतलब रहे कि तीन दिन पहले भी नयाशहर थाना इलाके से एक ही दिन में चार मोटरसाइकिलें पार हुई थी। जिनका सीसीटीवी भी सामने आया था। जबकि पिछले एक पखवाड़े में आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात सामने आ चुकी है। इसके बाद भी पुलिस के चोर अभी भी पकड़ से दूर है।