sewa ashram

तहलका न्यूज,बीकानेर। सौर चेतना एंव ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवा आश्रम-2 विमंदित पुनर्वास गृह बीकानेर में अज्ञात महिला को उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर के आदेश से 6 अगस्त को संस्था में प्रवेश दिया गया था। संस्था की टीम द्वारा लगातार काउंसलिंग के बाद अज्ञात महिला जाना उर्फ राधा के परिवारजनों से संपर्क किया। उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर के आदेश से अज्ञात महिला जाना उफऱ् राधा को उसकी माता सुआ देवी निवासी राजासर तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ को सुपुर्द किया गया। संस्था के निरंतर प्रयासों से गत वर्षों में आज दिनांक तक लगभग 60 बालक ,बालिका,महिला को पुनर्वासित किया जा चुका है। इस अवसर पर संस्था की काउंसलर अनुराधा पारीक,सुपरवाईजर जाकिर हुसैन,सरोज,सूर्य प्रताप व संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।