859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई।इस दौरान पिस्टल के बट से युवक के मुंह पर हमला करके घायल कर दिया।इसका मामला जेएनवीसी थाने में दर्ज हुआ है,जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।जानकारी के अनुसार नापासर के मूंडसर निवासी दुर्गाराम जाट ने एफआईआर में बताया कि बोलेरो कैंपर में आए युवकों ने उनके भांजे नवीन पर हमला कर दिया।उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया। रास्ते में हरिराम,गणेशाराम,हर्षित और विकास ने नवीन को जान से मारने की नीयत से पीटा।घर में घुसकर की मारपीट रिपोर्ट में बताया गया कि गणेशाराम के पास इस दौरान एक अवैध पिस्टल थी।इसी पिस्टल के बट से नवीन के चेहरे पर चोट पहुंचाई गई।वहीं दुर्गाराम की बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गणेशाराम,उसकी पत्नी पुष्पा,बेटे हर्षित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।इसके साथ ही जयसिंह,दिनेश,रोहित,नरेंद्र,गणेशाराम व हरीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इसमें भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। मामले की जांच एसआई लक्ष्मण सिंह को सौंपी गई है।