938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। जिसे तत्काल 108 एम्बूलेंस सेवा से पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि बारहगुवाड़ निवासी सूर्या अपनी पत्नी पार्वती के साथ  दर्शनार्थ जा रहा था कि नाल से कुछ पहले मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। इस हादसे में 32 वर्षीय पार्वती के सिर व हाथ पांव में चोटें आई है। जिसे तत्काल राहगीरों की मदद से पीबीएम भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।