तहलका न्यूज,बीकानेर।बेसिक पीजी महाविद्यालय द्वारा शहर के समस्त विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग”विषय पर छह दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारम्भ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं शहर के युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों एवं ऑनलाइन मार्केटिंग के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है।उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सोशल मीडिया मार्केटिंग,कंटेंट क्रिएशन,ऑनलाइन ब्रांडिंग,सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन तथा डिजिटल बिजनेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएंगी।डॉ.पुरोहित ने बताया कि कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग,कंटेंट क्रिएशन,ऑनलाइन ब्रांडिंग,सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन,डिजिटल विज्ञापन तथा ऑनलाइन बिजनेस के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिससे वे अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता कर अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य रहे।उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग केवल एक विषय नहीं,बल्कि भविष्य की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का दौर है और युवाओं के लिए डिजिटल तकनीकों का ज्ञान अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गया है।उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग आज रोजगार,स्वरोजगार और नवाचार के नए अवसर प्रदान कर रही है तथा युवाओं को बदलते समय के साथ स्वयं को तैयार करना चाहिए।आचार्य ने बताया कि वर्तमान समय तेजी से बदल रहा है और युवाओं को बदलती तकनीक के साथ स्वयं को तैयार करना आवश्यक है।महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।व्यास ने कहा कि आज केवल डिग्री ही नहीं,बल्कि तकनीकी कौशल भी सफलता की कुंजी बन चुके हैं।ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि बेसिक पीजी महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।कार्यशाला का प्रशिक्षण महाविद्यालय के सहायक आचार्य योगेश पुरोहित द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। अंत में अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।