nikay chunav

जयनारायण बिस्सा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव के लिए वार्डों का वर्गवार आरक्षण 17 को तय होगा।17 अगस्त को नगर निकायों के वार्डों के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। वहीं जिला परिषद,पंचायत समिति की लॉटरी अब 17 सितम्बर व सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 सितम्बर को निकाली जाएगी। जिल कलेक्टर निशांत जैन ने 17 अगस्त को सुबह 11 बजे कलक्टर सभागार में जिले नगर निगम 80 वार्डों केआरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

पारदर्शिता और सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश
कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आरक्षण की पूरी कार्रवाई पारदर्शी,निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जाए। साथ ही लॉटरी के दौरान सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अध्यक्ष पदों के बाद अब वार्डों पर टिकी नजर
नगर निकायों के अध्यक्ष पदों की आरक्षण लॉटरी पहले ही हो चुकी है। अब वार्डों का आरक्षण तय होने के साथ ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होने लगेंगे। कई ऐसे संभावित उम्मीदवार हैं,जिनकी राजनीतिक राह वार्ड आरक्षण पर निर्भर है। वार्ड बदलने या आरक्षित होने से कई नेताओं की रणनीति बदल सकती है, जबकि नए चेहरों के लिए भी अवसर खुलेंगे।

पंचायत चुनावों में भी बदलेंगे समीकरण
18 सितम्बर को होने वाली सरपंच और वार्ड पंचों की आरक्षण प्रक्रिया के बाद गांवों की राजनीति में भी नए समीकरण बनेंगे। जिन पंचायतों में आरक्षण श्रेणी बदलेगी, वहां नए दावेदार सामने आएंगे। वहीं कई मौजूदा जनप्रतिनिधियों को दूसरी पंचायत या दूसरे वार्ड से चुनाव लडऩे की रणनीति बनानी पड़ सकती है।

ये रहेगी वार्ड वार आरक्षण की स्थिति
बीकानेर नगर निगम 80 वार्ड
सामान्य वर्ग के लिये 55 सीटें
सामान्य पुरूष 37 व महिला 18
ओबीसी वर्ग के लिये 16 सीटें आरक्षित
पुरूष के लिये 11 व महिला के लिये 5
अनुसूचित जाति के लिये 9 सीटें आरक्षित
पुरूष के लिये 6 व महिला के लिये 3 सीटें

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका
कुल सीटें 40
अनुसूचित जाति 4
पुरूष 3
महिला 1
ओबीसी 8
पुरूष 5
महिला 3
सामान्य 28
पुरूष 19
महिला 9

नोखा नगर पालिका
कुल सीटें 45
अनुसूचित जाति 5
पुरूष 3
महिला 2
ओबीसी 9
पुरूष 6
महिला 3
सामान्य 31
पुरूष 21
महिला 10

देशनोक नगरपालिका

कुल सीटें 25
अनुसूचित जाति 6
पुरूष 4
महिला 2
ओबीसी 5
पुरूष 3
महिला 2
सामान्य 14
पुरूष 9
महिला 5

खाजूवाला पालिका
कुल सीटें 20
अनुसूचित जाति 3
पुरूष 2
महिला 1
ओबीसी 4
पुरूष 3
महिला 1
सामान्य 13
पुरूष 9
महिला 4

लूणकरणसर पालिका
कुल सीटें 35
अनुसूचित जाति 6
पुरूष 4
महिला 2
ओबीसी 7
पुरूष 5
महिला 2
सामान्य 22
पुरूष 15
महिला 7

नापासर पालिका
कुल सीटें 25
अनुसूचित जाति 6
पुरूष 4
महिला 2
ओबीसी 5
पुरूष 3
महिला 2
सामान्य 14
पुरूष 9
महिला 5