तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गजनेर रोड ओवरब्रिज के पास एक बस ने मोटरसाइकिल सवार महिला को कुचल दिया।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने पैदल चल रही वृद्ध महिला को कुचल दिया।जिससे महिला के पेट पर से पहिया निकल गया।अनियंत्रित बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। जिससे वह बाइक सवार भी गिर पड़ा।बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद बस सवार फरार हो गया। जानकारी मिली है कि कोठारी अस्पताल साइड गजनेर रोड पुलिया के पास पैदल चल रही 65 वर्षीय वृद्धा को पीछे से तेज गति से आ रही बस ने कुचल दिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस अनियंत्रित बस ने आगे मोटरसाइकिल को भी चपेट में लिया।मोटरसाइकिल पर सवार घायल मोहित धीर का इलाज पीबीएम में किया जा रहा है।हादसे के बाद पुल के दोनों ओर जाम लग गया। जिसे यातायात पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की मदद से खुलवाया गया।सूचना पर नयाशहर व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम भेजा गया।जहां से वृद्धा के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे में मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
