तहलका न्यूज,बीकानेर।युवा नेता अरुण व्यास ने आज जयपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाक़ात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया कि सचिन पायलट पूरे देश के सभी वर्गों लोकप्रिय नेता है और राजस्थान के हर कोने में उनके प्रशंसक मौजूद है,इसलिए सचिन पायलट से चर्चा में अनुरोध करते हुए अवगत करवाया की बीकानेर के कांग्रेसजन,छात्र/युवा वर्ग,वरिष्ठ जन,ग़रीब-मजदूर,किसान,व्यापरी वर्ग सहित आमजन पलक पावड़े बिछाए उनके बीकानेर आगमन का इंतज़ार कर रहा है।सभी वर्गों मैं बेहद उत्साह के साथ इंतज़ार है की पायलट अन्य जिलों के कार्यक्रम की तरह बीकानेर का दौरा कब करेंगे। उनका बीकानेर दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं मैं भी जोश भरने का कार्य करेगा । इस पर पायलट ने शीघ्र बीकानेर दौरे का आश्वसन दिया ।
