तहलका न्यूज,बीकानेर।बीजीसी यंग स्टार की ओर से नत्थूसर गेट के बाहर भैरव कुटिया के पीछे सियाणा पार्क स्थित बाबा सियाणा भैरवनाथ के विशेष श्रृंगार छप्पन भोग महाआरती,भंडारा व हरियाली महोत्सव का आयोजन आगामी 8 अगस्त को किया जाएगा।बीजीसी यंग स्टार के सभी सदस्य ने बताया कि 08 अगस्त को सुबह से ही बाबा भैरवनाथ के विशेष पूजा अर्चना की जाएगी तथा भैरू नाथ के पाठ रमकाचमका के साथ पाठ का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान बाबा भैरवनाथ के पंचामृत तेलाभिषेक किया जाएगा। वहीं बाबा भैरवनाथ के विशेष श्रृंगार महा आरती का आयोजन किया जाएगा।इससे पूर्व मंदिर में रंग रोगन लाइट डेकोरेशन टेंट व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव को लेकर रविवार को बीजी यंग स्टार द्वारा हरियाली महोत्सव बैनर का विमोचन सियाणा पार्क स्थित भेरूजी मंदिर में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) के सानिध्य में हुआ,जिसमें बीजीसी यंग स्टार के सभी सदस्य व बाबा भैरवनाथ के भक्त मौजूद रहे।कार्यक्रम में मदन मोहन छँगानी,सुरेंद्र ओझा,ललित छंगानी RAS,दुर्गादास छंगानी,सत्य नारायण बोहरा,शेर महाराज,शिवशंकर छंगानी,बबला महाराज,किशन ओझा,गोपीकृष्ण ओझा,श्याम सुंदर ओझा,हुकमचंद ओझा,रामेश्वर लाल ब्राह्मण,ब्रिज किशोर छंगानी एवं समस्त सदस्यगण बी जी सी यंग स्टार सहित बाबा भैरवनाथ के भक्त उपस्थित रहे। संस्था द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हरियाली महोत्सव में भैरवनाथ के दर्शन व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पधारे।
