तहलका न्यूज,बीकानेर।वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में धूमावती माताओं हेतु आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सेवा समारोह में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहे।वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है।ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है।समाजसेवी पुष्पा बाहेती ने बताया कि आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है|उद्योगपति रामदेव राठी ने बताया कि इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है|ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 105 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सेवा व मिठाई के डिब्बे भेंट किये गए।इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू,राजाराम सारड़ा भंवरलाल चांडक,कन्हैयालाल आचार्य,राधेश्याम पंचारिया,दाऊजी खुड़िया,सेवाराम सोनी,अरविंद कटारिया,योगेश पंचारिया,केशव आचार्य,आयुष आचार्य,डिंपू आचार्य आदि उपस्थित हुए ।