तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तथा शहर के बिगड़े हालात को लेकर राज्य सरकार पर विपक्ष ने हमला बोलते हुए पैदल मार्च निकाले गये। जहां कांग्रेस के ओबीसी मोर्च ने शहर की जनसमस्याओं को लेकर पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रैली निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान आरएलपी नेताओं ने पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कमी,पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाएं,किसानों की समस्याएं,नकली बीज के मामलों और कथित रिश्वत प्रकरण का मुद्दा उठाया।

जल्द कार्रवाई की मांग
नेताओं ने इन मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की।आरएलपी नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।आरएलपी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं सौंपे गए ज्ञापन में सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बहाल करने, पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें कम करने,सरकारी विद्यालयों में नवीन भवनों का निर्माण,किसानों को फसलों का उचित दाम और सरकारी खरीद में कमीशनखोरी बंद करने,पेपर लीक रोकने, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने तथा स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला संयोजक दानाराम घिंटाला,विजयपाल बेनीवाल,विवेक माचरा,प्रभुदयाल गोदारा,तुलसीराम डूडी,धर्मवीर गोदारा,जावेद कायमखानी,रामकुमार सियाग,धनाराम फौजी,इंदर सुथार,मनोज जाखड़,अशोक सारस्वत,सुनील बिश्नोई,ओमप्रकाश नायक और मनोज सिद्ध सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

तीन पीएसओ को हटाया था
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नागौर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में सरकार ने बदलाव किया था।इसके तहत जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन पीएसओ को हटा दिया गया था।अब उनकी सुरक्षा में मुख्य रूप से नागौर जिला पुलिस के जवान ही तैनात रहेगे। इस पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने सुरक्षा की मांग नहीं की,बल्कि प्रदेश के हजारों युवा हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।करीब एक साल पहले खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पिछले दिनों जयपुर के बिधून स्थित भैराणा धाम में आयोजित महापंचायत के दौरान हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी की थी,जिसके बाद सियासत गरमा गई थी। सुरक्षा घटाने के मामले को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

महलों में बैठी सिद्धि कुमारी, जनता फिर रही मारी मारी, फूंका पुतला

शहर जिला ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा आज बीकानेर पूर्व विधानसभा की दयनीय स्थिति और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।पैदल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उमा करल,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने किया।पैदल मार्च को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बावजूद उसके बीकानेर पूर्व विधानसभा की हालात ऐसी हो गई है जैसे किसी गांव में आ गए हो सड़के गायब खड्डों में सिवरेज का पानी यही है भाजपा के विकास की कहानी।ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बीकानेर प्रभारी चंद्रप्रकाश सेन ने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा प्रतिनिधियों से आम जनता सीधे सवाल करती है और जनता के हक की आवाज को बुलंद करने में ओबीसी प्रकोष्ठ कोई कमी नहीं रखेगा।ओबीसी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उमा सुथार करल ने कहा कि सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और प्रशासनिक अधिकारियों चिकित्सकों और विद्वान नागरिकों का जहा निवास है वहीं पूर्व विधानसभा अपने ना जनप्रतिनिधि विधायक के चलते आज शर्मिंदा है पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी महलों से बाहर ही नहीं निकलती जनता की सुध कैसे ले सूरसागर की दीवार ढही सिद्धि कुमारी अपनी शाही वैभव की चिन्ता करते हुए तुरंत कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई लेकिन बीकानेर पूर्व की कच्ची बस्तियां और निचले इलाक़े जब जलमग्न हो जाते है उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है सड़के तो कही दिखाई ही नहीं देती लेकिन सिद्धि कुमारी के कानो पर जू तक नहीं रेंगती।ओबीसी प्रकोष्ठ के संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह सांखला,ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नवनीत कौर खत्री,मनोज चौधरी,भवानी गहलोत,अर्चना नागल, रितेश शर्मा,धीरज चौधरी,बीरबल चौधरी,ओमप्रकाश लोहिया,पंकज स्वामी,निर्मल बिश्नोई,रामदेव ढाका,नीरज गगन,राहुल,धनसुख आचार्य,शराफत अली,रामकुमार एटीला,अलाउद्दीन जम्मू,जमी विजय सिंह शेखावत,मोहम्मद समीर, मोहम्मद अकरम,सलीम कलर,हरदीप,फिरोज भाटी,शहजाद भुट्टा,मानक वाल्मीकि,मुकेश वाल्मीकि,सुरेश वाल्मीकि,गिरधारी लाल प्रजापत,इरफान समेजा,कैलाश गहलोत,सुरेश,जितेंद्र,कैलाश गोदारा,श्रीराम गोदारा,जाकिर,इरफान, समीर, जाकिर समेजा एवं राजकुमार सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।