तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था,बढ़ती महंगाई,डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के साथ-साथ बिजली-पानी की अव्यवस्था के विरोध में जिला कलक्टर कार्यालय के सामने मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने रतनबिहारी पार्क से कलेक्ट्रेट तक हाथों में मटकियां लेकर पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि दिल्ली में रिफायनरी से 56 रुपए प्रति लीटर तेल आ रहा है और उस पर 30 रुपए एक्साइज ड्यूटी लग रही है।उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लग रही है। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल 56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था,जबकि अब इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम भी इसी तरह बढ़े हैं।कांग्रेस सरकार ने पहले वेट घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए थे और वर्तमान सरकार को भी ऐसा करना चाहिए। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने गए कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

विधायक व्यास पर लगाए आरोप
डॉ.बी.डी.कल्ला ने वर्तमान विधायक जेठानन्द व्यास पर भी आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि विधायक को यह जानकारी नहीं है कि बीकानेर के लिए कितने जलाशय स्वीकृत हैं और उनमें कितने एमएलडी पानी आना है।डॉ.कल्ला ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बीकानेर में पानी और बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

ये रहे आन्दोलन में शामिल
प्रदर्शन में पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ,पीसीसी सचिव गजेंद्र सिंह सांखला,प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी,पूर्व महापौर मकसूद अहमद,कन्हैया लाल कल्ला,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा,सुमित कोचर,जाकिर हुसैन नागौरी,शहजाद भुट्टा,महेंद्र कल्ला,अनिल कल्ला,नितिन वत्सस,राहुल जादूसंगत,विकास तंवर,विक्की चड्ढा,मनोज किराड़ू,अनिल सारडा,देवकिशन गहलोत,जावेद परिहार,शहाबुद्दीन भुट्टा,मुजाहिद कुरैशी,गिरधर जोशी,यूथ कांग्रेस से भंवर कुकणा,फिरोज भाटी,हसन अली गौरी,विजेन्द्र सिंह बिदावत,महिला कांग्रेस से शर्मिला पंचारिया,उमा सुथार, आशा स्वामी,श्याम कुमार तंवर,गौरी शंकर गहलोत,नन्द लाल गहलोत,लक्ष्मण सांखला,लक्ष्मण पंवार,कमलकांत,हजारी देवड़ा,सोनू बारासा,सोहनलाल चौधरी,भीखाराम कडेला,अकरम अली,रामनाथ आचार्य,प्रफुल्ल हटीला,ताहिर हसन,अभिषेक सिंह,जितेन्द्र सिंह सहित समस्त कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित रहे।