859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाका स्थित पुलिस क्वार्टर में सिपाही का शव मिलने से हडकंप सा मच गया है। थानाधिकारी गोविन्द चारण ने बताया कि करणीनगर के पास बने पुलिस क्वार्टरों में सिपाही उम्मेद का शव मिला है। मृतक सिपाही दुधवा खारा चूरू का रहने वाला था। संभवत उम्मेद की मौत सोमवार रात को ही हो गई थी। दिनभर क्वार्टर में किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर खोज खबर की तो यहां उम्मेद पड़ा मिला। मृतक सिपाही बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात था। जो यहां पर वो अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल उम्मेद की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। उम्मेद की मौत की खबर से पुलिस महकमें में शोक की लहर छा गई है।