
तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की साधारण सभा बैठक रविवार को बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल भवन में क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।आम सभा का संचालन करते हुए क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने पूर्व में कार्यसमिति बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। स्वामी ने बताया कि बीकानेर के वरिष्ठ उद्योगपति फन्न बाबू को 2 मिनिट के मौन से श्रद्धांजलि देने से शुरू हुई बैठक में सर्व सम्मति से प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं भवन आवंटन के लिए प्रयास तेज करने एवं इसके लिए वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी बना कर प्रशासन एवं राजनेताओं से संवाद करने का निर्णय लिया गया।इसी प्रकार क्लब के संविधान में बदलाव करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नए सदस्यता अभियान के तहत 5 सालों से अधिक समय से विभिन्न पंजीकृत मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को ही क्लब का साधारण सदस्य बनाने,लगातार दो बार से अधिक सदस्य बने रहने पर मतदान अधिकार मिलने,15 साल से अधिक पत्रकारिता कर चुके पत्रकारों को आजीवन सदस्य बनाने, सेवानिवृत्त हो चुके पत्रकारों को संरक्षक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार बीकानेर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक,राजनीतिक,व्यापारिक एवं विभिन्न सेवाओ में पदस्थापित प्रबुद्धजनों को क्लब का मानद सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया गया।बैठक में भूखंड से वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटन के प्रयास करने,पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के निर्णय भी लिए गए।बैठक में पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,अनुराग हर्ष,भवानी जोशी,वर्तमान कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी में मंचासीन रहे।बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राजा जोशी,निखिल स्वामी व विक्रम जागरवाल,प्रमोद आचार्य,रमजान मुगल,नीरज जोशी,अरविंद व्यास,मुदिता पोपली,साहिल पठान,राजेश छंगाणी,अजीज भुट्टा,राजेश ओझा,जीतू बीकानेरी,वीरेंद्र पुरोहित,मुकेश पुरोहित,भगवान देव सारस्वत,धीरज जोशी,सुमित व्यास,रमेश बिस्सा आदि ने विचार रखे। बैठक में कौशलेश गोस्वामी,रौनक व्यास,महेश स्वामी,मोहम्मद अली पठान,शिव भादानी,सरजीत सिंह,अलंकार गोस्वामी,मोहन थानवी,मुजिबर रहमान,बाबूसिंह कच्छावा,जितेंद्र व्यास,नितिन खत्री,मोहनलाल कड़ेला,मुकेश पुरोहित,गोरधन सोनी,मनीष स्वामी,बुधराम सिहाग,प्रदीप कुमार मोदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।
