
तहलका न्यूज,बीकानेर। आमतौर पर किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिये समाजसेवी या दानदाता सामान,नकद रूपये व जरूरत की वस्तु प्रदान कर राहत प्रदान करते है। किन्तु बिल न भरने वाले जरूरतमंद के यहां सोलर लगावाने की मदद करने की पहल आपने पहली बार सुनी होगी। जी हां ऐसे जरूरतमंदों की जो लंबे समय से बिजली का बिल भरने में सक्षम न हो और उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो। ऐसे सौ परिवारों के यहां सोलर लगवाने की पहल पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई कर रहे है। विश्नोई ने बताया कि वे ऐसे परिवार के घर सोलर लगवाएंगे,जिनके आर्थिक हालात ठीक नहीं है। जो लंबे समय से बिजली के बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे। इसके लिये उनके पास आई सूची की सत्यता की परख करने के बाद ही सोलर लगवाया जाएगा। विश्नोई ने कहा कि उन्होंने एक सोलर कंपनी से इस संदर्भ में बात की है। इसकी शुरूआत उन्होंने शिवबाड़ी निवासी शांति देवी नायक के परिवार से की है। जिनके यहां सोलर पैनल लगाया जा रहा है।
इस पहल की हुई सराहना
जरूरतमंदों के लिये अग्रणी रहने वाले पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई की इस पहल की अनेक जनों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि मह ंगाई के इस दौर में जहां बिजली के बिल झटके दे रहे है। ऐसे में आर्थिक मंदी की मार झेल रहे लोगों को सोलर लगवाकर राहत देना सराहनीय कदम है। इस कार्य से अनेक दानदाताओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस संदर्भ में विश्नोई ने कहा कि वे सरकार की बिजली बचाओ व सोलर उर्जा योजना को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।
