08_01_2022-electricity_problems_22365032_204757551

तहलका न्यूज,बीकानेर। 11 केवी लाइन के रखरखाव के चलते सोमवार को कही दो तो कही चार घंटे बिजली की कटौती रहेगी। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सैक्टर बी,सी,डी और ई,ग्वाल बाल स्कूल के पास,भानी जी के बाड़े के पास,नत्थूसर बास,हनुमान मंदिर,कल्ला कोठी के पास क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दो बजे तक तथा रांका चोपड़ा मोहल्ला,डीटीआर,शारदा चौक,चांदमल जी बाग,चोपड़ बाड़ी आदि इलाकों में दोपहर दो से चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी।