





तहलका न्यूज,बीकानेर।स्वर्गीय पंडित ग्वाल दास व्यास और स्वर्गीय विमला देवी व्यास की याद में हर साल कार्तिक माह में जिया भवन परिवार की तरफ से निशुल्क तुलसी वितरण किया जाता है उदय व्यास ने बताया स्वर्गीय पंडित ग्वाल दास व्यास और उनकी पत्नी स्वर्गीय विमला देवी व्यास की याद में हर साल की भांति इस साल भी उनके बड़े भाई स्वर्गीय भगवान दास व्यास की याद में भी इस साल भी 1001 निशुल्क तुलसी पौधा वितरण माननीय डॉक्टर बीडी कल्ला और डॉक्टर राहुल हर्ष के कर कमलों द्वारा महिलाओं को तुलसी पौधा वितरण किया।कल्ला ने तुलसी पौधे की धार्मिक गाथा के बारे में बताया और इस नेक कार्य को सराहा साथ ही इस पौधे की देख भाल करने के लिए अनुरोध किया। डॉक्टर राहुल हर्ष ने कहा तुलसी का मेडिशियन के रूप में बहुत महत्व है हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए।इस अवसर पर मोहल्ले के गणमानीय व्यक्तित्व आशानंद व्यास,शिवकुमार व्यास,देवानंद व्यास,लाली बोहरा,आयुष व्यास गणेश कुमार रंगा,हर्षिता व्यास,उर्वशी,नंदिनी,पुष्पा व्यास,गायत्री व्यास,राजू व्यास,उषा व्यास,पार्वती व्यास और समस्त मोहल्लेवासी शामिल हुए।