तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा संचालित मिशन मुस्कान”के अंतर्गत आज सुराणों के मोहल्ले में स्वर्गीय दाऊलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष अग्रवाल से आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आत्मीय संवाद के माध्यम से अपनत्व,स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया। साथ ही उनकी वर्तमान परिस्थितियों,आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया।संस्था द्वारा उनके जीवनयापन एवं आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए किस प्रकार का सहयोग किया जा सकता है इस संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।शीघ्र ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।इस आत्मीय भेंट में जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक,बीकानेर इकाई नरेंद्र अग्रवाल तथा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।”मिशन मुस्कान”केवल एक अभियान नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक संवेदनाओं,सहयोग और आत्मीयता का हाथ बढ़ाने का एक सतत प्रयास है।
