जोधपुर।विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक जोधपुर स्थित अग्रवाल भवन में संपन्न हुई।बैठक में संगठन के आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों, संगठन विस्तार,सेवा,सुरक्षा एवं समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तय की गई।बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन,क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार,क्षेत्रीय मंत्री सुरेश,प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल तथा प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी की उपस्थिति में रामरतन धारणिया को विश्व हिंदू परिषद बीकानेर महानगर अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।इस अवसर पर धारणिया ने संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।बैठक में बीकानेर विभाग मंत्री विनोद सेन,महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी,सहमंत्री आनंद गुप्ता तथा बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामरतन धारणिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीकानेर महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
